शिखिल ब्यौहार, भोपाल। MP Morning News: अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो अपना काम जल्द निपटा लें वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। दरअसल, SBI बैंक कर्मचारी 25-26 मई को हड़ताल पर रहेंगे। कई मांगों को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा।  

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवॉर्ड स्टॉफ एम्पलाईज यूनियन के बैनर तले हड़ताल पर रहेंगे। भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। हड़ताल राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने घोषित की है। 

बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगे

बैंक में चतुर्थ श्रेणी (मेसेंजर्स) के खाली पदों पर तुरंत स्थाई भर्ती की जाए

बैंक की सुरक्षा और शाखाओं की जरूरतों के लिए पर्याप्त आर्म्ड गार्ड्स नियुक्त किए जाएं

नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत आने वाले कर्मचारियों को अपना ‘पेंशन फंड मैनेजर’ चुनने की आजादी मिले

2019 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को दूसरे सर्कल में ट्रांसफर का मौका दिया जाए

स्थाई प्रकृति के कामों को बाहरी एजेंसियों को देना तुरंत बंद किया जाए

भोपाल में नेशनल लोक अदालत का आज होगा आयोजन

जिला और सिविल न्यायालय बैरसिया सहित श्रम न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। सिविल, बैंक, पारिवारिक और अन्य मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु कुल 61 खण्डपीठों का गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत में  न्यायालयों में लंबित रेफर्ड प्रकरण 13,186, रखे जाएंगे। श्रम न्यायालय से संबंधित प्रकरण 233, अन्य 53 एवं कुल रेफर्ड प्रकरण 13186 के रखे जाएंगे। 

राजधानी भोपाल में जारी है बिजली कटौती का दौर

राजधानी के 25 इलाकों में आज 2 से 6 तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कटौती मेंटेनेंस कार्यों के चलते की जा रही है। 

इन इलाकों में पड़ेगा कटौती का असर

सुबह 8 से 10 बजे तक

 होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल विला एवं होम्स, सुरेंद्र लैंडमार्क, गणेश नगर एवं आसपास

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक

सिग्नेचर रेजीडेंसी कॉलोनी, सागर प्रीमियम टॉवर, सिग्नेचर 99 कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

पटेल नगर, आनंद नगर, इशान कॉम्पलेक्स, इशान कॉलोनी, ओमेगा कॉलोनी एवं आसपास

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

रंभानगर, न्यू कबाड़खाना, इब्राहिमगंज, गुरुनानक कॉलोनी, शांति नगर एवं आसपास

सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक

चूना भट्टी, सागर कैम्पस, चाणक्यपुरी, वर्धमान परिसर, गंगौत्री हाइट्स, परस्पर कॉलोनी एवं आसपास


ऑल इंडिया केमिस्ट बंद आंदोलन 

20 में को सभी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन समिट ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन का केमिस्ट एंड ड्रग का आवाहन है। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बंद किया जा रहा है। ऑनलाइन दवा की बिक्री का विरोध, कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट को लेकर केमिस्ट्री में नाराजगी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m