देहरादून। UJVN लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव/अध्यक्ष UJVN लिमिटेड, आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध निदेशक के रूप में स्थायी पदभार ग्रहण करने के उपरांत अजय कुमार सिंह ने पहली बार निदेशक मंडल की बैठक में प्रतिभाग किया।
समान वेतन” के प्रस्ताव को भी मंजूरी
इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही UPNL के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को शासनादेश के अनुरूप “समान कार्य के लिए समान वेतन” के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
READ MORE: क्या यही है BJP का विकास… पहली बारिश में धंस गया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार देश के लिए घातक
राज्य की ऊर्जा अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निदेशक मंडल ने 81 मेगावाट क्षमता की आराकोट-त्यूणी जलविद्युत परियोजना तथा 600 मेगावाट क्षमता की इच्छाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना से संबंधित प्रथम चरण की सभी आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
READ MORE: सेवा, सुशासन और समर्पणः धामी सरकार 15 दिनों तक चलाएगी सेवा पखवाड़ा, जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का होगा विशेष प्रयास
बैठक में 300 मेगावाट क्षमता की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के Shear Zone उपचार से जुड़े अतिरिक्त कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई। साथ ही उत्तराखण्ड सिंचाई विभाग से हस्तांतरित सौंग पंप्ड स्टोरेज परियोजना की सभी आवश्यक औपचारिक स्वीकृतियां संबंधित विभागों से शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए।
लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निदेशक मंडल ने CISF की तैनाती के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी।

