Anti Immigrant Violence Hits UK-Ireland: इस समय ब्रिटेन-आयरलैंड हिंसा की आग मं जल रहा है। आयरलैंड के बेलफास्ट में आयरिश व्यक्ति का सिर काटने की कोशिश के विरोध में ब्रिटेन-आयरलैंड में दंगा (Britain-Ireland riots) भड़क गया है। प्रवासी व्यक्ति द्वारा आयरिश व्यक्ति का सिर काटने की कोशिश के बाद ब्रिटेन और आयरलैंड में अप्रवासी विरोधी हिंसा हो रही है। आयरलैंड और ब्रिटेन में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटना सामने आई। बेलफास्ट और उसके आसपास के इलाकों में नकाबपोश भीड़ ने घरों, दुकानों, बसों और कारों को निशाना बनाया।लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर व स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भी प्रवासी विरोधी प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा हुई।
इधर दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए एलन मस्क ने कहा- जोरदार प्रदर्शन से ही बदलाव आएगा। ब्रिटेन की कट्टरपंथी पार्टी रिफॉर्म यूके ने घटना को प्रवास नीति का नतीजा बताते हुए वीजा प्रतिबंध की अपनी पार्टी की बात दोहराई।
हिंसा की शुरुआत बेलफास्ट में चाकूबाजी की घटना के बाद हुई। सूडान के एक प्रवासी शरणार्थी ने विवाद के बाद बीच सड़क पर आयरिश व्यक्ति का चाकू से गला काटने की कोशिश की। हमले में 40 वर्षीय आयरिश व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक चाकूबाजी घटना का आरोपी हादी अलोदिद सूडान से पेरिस और फिर डबलिन आया था। 2023 में वह बेलफास्ट पहुंचा और शरण मांगी। उसे ब्रिटेन में 2028 तक रहने की अनुमति मिल गई थी। इस वारदात का वीडियो वायरल होते ही प्रवासियों के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गया।
प्रवासी-विरोधी टॉमी रॉबिनसन ने वीडियो शेयर करते हुए पूरे ब्रिटेन में लोगों से ‘सड़कों पर उतरने’ की अपील की थी। इसके बाद मास्क पहने हजारों लोगों की भीड़ सड़कों पर जमा हो गई। इसके बाद बेलफास्ट में नकाबपोशों ने कई घरों को निशाना बनाया है। कुछ जगह ‘विदेशियों को निकालो’ जैसे नारे भी लगाए।
प्रदर्शन जल्द ही बड़े एंटी-इमिग्रेशन दंगों में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने आयरलैंड और ब्रिटेन में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बेलफास्ट और उसके आसपास के इलाकों में नकाबपोश भीड़ ने घरों, दुकानों, बसों और कारों को निशाना बनाया।बेलफास्ट के न्यूटाउनार्ड्स रोड पर कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया शैंकिल में दो दुकानें लूट ली।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

