चमोली. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में जा गिरी. घटना में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी सिर्फ…धामी सरकार पर बरसे गणेश गोदियाल, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर घेरा

बता दें कि घटना देवाल के ल्वाणी गांव में उस वक्त घटी, जब 6 लोग कार में सवार होकर देहरादून से देवाल के वाक गांव जा रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित हुई और सीधे 400 मीटर गहरी खाईं में जा समाई. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बाहर निकाला और पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- मौत का सफरः गहरी खाईं में जा समाई तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की जिंदगी तबाह, 3 का हाल देख चीख पड़े लोग

घटना में मरने वालों की पहचान बलवीर सिंह (52), शांति देवी (48) और अंशु बिष्ट (18) के रूप में हुई है. वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही घटना के पीछे का असल कारण पता चल सकेगा.