देहरादून. उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 21 जून के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार राज्य के कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं चलेगी. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें- ‘भारत के भविष्य’ से सिर्फ खिलवाड़ हो रहा! री-नीट एग्जाम सेंटर में गड़बड़ी को लेकर भड़के हरीश रावत, NTA और धर्मेंद्र प्रधान पर साधा निशाना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटों में जनपद बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में कुछ जगह श्री केदारनाथ धाम, श्री बदरीनाथ धाम, श्री यमुनोत्री धाम, श्री गंगोत्री धाम, मसूरी, ऋषिकेश, सोनप्रयाग, देवप्रयाग, श्रीनगर, देवल, कपकोट, डीडीहाट, मुनस्यारी, चिरबासा, पुलम सुमड़ा, बड़कोट, कौसानी और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान सामने आए विवाद पर उत्तराखंड सरकार की दो टूक, प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाई

40 से 50 किमी. की रफ्तार से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आवश्यक काम न होने पर घर में ही लोगों को रहने की सलाह दी गई है.