देहरादून. पेपर लीक और जंतर में मंतर में चल रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दलों ने पीएम आवास तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद पुलिस ने विपक्षी खेमे को हिरासत में ले लिया था. इस मुद्दे पर विपक्षी दल लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हैं. इन सबके बीच भाजपा ने उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय को घेरने का फैसला किया है. जिसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने निशाना साधा है.
इसे भी पढ़ें- देवभूमि में कुदरत का कहरः केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरा पत्थर और मलबा, रोके गए श्रद्धालु, अलर्ट मोड पर प्रशासन
गणेश गोदियाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का आह्वान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है. जिन मुद्दों पर भाजपा को छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए था, उन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वह विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस छात्रों, युवाओं और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी. बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी जैसे गंभीर मामलों को उठाने और युवाओं के हितों की बात करने से कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी.
इसे भी पढ़ें- खेल-खेल में आई मौतः घर के बाहर खेल रहे बच्चे की सांप के डसने से मौत, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल
गणेश गोदियाल ने ये भी कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखें और किसी भी उकसावे में न आएं. साथ ही प्रशासन से अपेक्षा है कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करे और किसी भी अप्रिय स्थिति को उत्पन्न न होने दे. कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और जनहित के हर मुद्दे पर पूरी मजबूती से अपनी आवाज़ उठाती रहेगी.


