देहरादून. देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन आज देहरादून स्थित राज्य अतिथि गृह बीजापुर में SIR की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि SIR का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं“ को चिन्हित कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी मतदाताओं से आगामी SIR में अपना नवीनतम पासपोर्ट फोटो उपलब्ध कराने के साथ ही SIR में BLO को सहयोग करने की अपील की.
इसे भी पढ़ें- जनता की सरकारः जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर CM धामी ने सुनी जनसमस्याएं, पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों समेत कई चीजों के लिए दिए अहम निर्देश
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया. इस दौरान उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया कि प्रदेश में Pre-SIR फेज में 89% मैपिंग की गई है. प्रदेश में गणना प्रपत्रों के प्रिंटिंग की तैयारी पूर्ण हो चुकी है. डीईओ, डिप्टी डीईओ, ईआरओ-एईआरओ के प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा कर दिया गया है, बीएलओ और अन्य फील्ड स्टाफ का प्रशिक्षण गतिमान है.
इसे भी पढ़ें- बद्रीनाथ धाम के पास कंचनगंगा क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, तापमान गिरने से खिसक रही बर्फ
मुख्य निर्वाचन आयुक्त को यह भी बताया गया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए व्यापक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं ईआरओ को राजनीतिक दलों के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक करने के निर्देश दिए.

