देहरादून. जनपद देहरादून में SIR कार्य में जुटे BLO के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रूख अपनाया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर किसी BLO के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता जैसे मामले सामने आते हैं तो उस पर कड़ा एक्शन लिया जाए.
इसे भी पढ़ें- सेफ्टी से कोई समझौता नहीं होगा! राज्य में अग्नि सुरक्षा मानकों को करना होगा पुख्ता,अधिकारियों को मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में SIR का कार्य गतिमान है. ऐसे में BLOs कठिन परिश्रम के साथ इस कार्य को कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि BLO के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता जैसे मामले फील्ड स्टाफ के मनोबल को गिराने का कार्य करते हैं.
इसे भी पढ़ें- धामी सरकार स्पष्ट करे कि…कर्णप्रयाग घटना में केस ट्रांसफर किए जाने को लेकर गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल, दे डाली चेतावनी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि सभी नागरिक, SIR अभियान में तैनात BLOs और फील्ड स्टाफ का सहयोग करें.

