देहरादून. अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सीएम धामी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, अंकिता भंडारी हत्याकांड की तुलना जैनी कांड से करके जनता को गुमराह करना बंद कीजिए! जैनी कांड में आरोप लगने पर हरक सिंह रावत जी ने तत्काल इस्तीफे की घोषणा कर CBI जांच की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी जी बताएं कि…विधानसभा सत्र स्थगित होने पर भड़के गणेश गोदियाल, सरकार को खरी-खोटी सुनाते हुए दिया बड़ा बयान

आगे गणेश गोदियाल ने कहा कि आज अंकिता के मामले में कथित VIP पर उठ रहे सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा? आप पर सबूत नष्ट करने और VIP को बचाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं. उत्तराखंड की मातृशक्ति और जनता को गुमराह करना बंद कीजिए. उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय चाहिए, सच्चाई पर पर्दा नहीं!

इसे भी पढ़ें- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने नगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों की टटोली जमीनी हकीकत, अफसरों को दी डेडलाइन

क्या है पूरा मामला

19 वर्षीय अंकिता 18 सितंबर 2022 को अचानक गायब हो गई थी. वह ऋषिकेश के निकट वंतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी. पांच दिन बाद 24 सितंबर को ऋषिकेश के नजदीक चिल्ला नहर से अंकिता का शव बरामद किया गया था. मामले में पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया था.