देहरादून. तथाकथित महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है. पक्ष और विपक्ष के नेता अपने-अपने तर्क देकर एक-दूसरे की खिंचाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार पर करारा हमला बोला है. गणेश गोदियाल ने धामी सरकार को मर्खों की सरकार करार दिया है.

इसे भी पढ़ें- श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्थाई CEO की नियुक्ति, सोहन सिंह रांगड़ को मिली जिम्मेदारी

गणेश गोदियाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ये सरकार धूर्तों की है, इन धूर्तों की सरकार से मुकाबले के लिए उत्तराखंड की मातृशक्ति का भी हमें सहयोग चाहिए. हम सदन में प्रस्ताव लाने को भी तैयार है कि 2027 के चुनाव में उत्तराखंड राज्य में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करी जाए. अगर इसका विरोध भाजपा ने किया तो इसका मतलब स्प्ष्ट है कि भाजपा और मुख्यमंत्री धामी महिला विरोधी है.

इसे भी पढ़ें- केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़, अब तक 1 लाख 10 हजार भक्तों ने किए बाबा केदारेश्वर के दर्शन

इससे पहले भी बोल चुके हैं हमला

गणेश गोदियाल ने इससे पहले कहा था कि केंद्र सरकार और भाजपा आम जनता की आंखों में धूल झोंककर झूठ की राजनीति कर रही है. यदि सच में महिलाओं के हित की बात है, तो उत्तराखंड विधानसभा में 70 सीटों पर ही 33% महिला आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव तुरंत विधानसभा में पारित किया जाए. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार के पास कई विकल्प हैं लोक सेवा आयोग, चिकित्सा, इंजीनियरिंग समेत विभिन्न पदों पर 33% आरक्षण लागू किया जा सकता है. लेकिन साफ है कि नीयत महिलाओं का कल्याण नहीं, बल्कि सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना है जिसका जवाब जनता जरूर देगी.