देहरादून. संसद में महिला आरक्षण बिल पास न होने के बाद इस मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर है. जहां पक्ष महिला विरोधी होने का आरोप विपक्ष पर लगा रहा है. वहीं विपक्ष महिला आरक्षण बिल के पीछे भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगा रहा है. इन सबके बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, भाजपा के झूठ से सावधान रहना होगा. संसद में केवल परिसीमन से जुड़ा बिल गिरा है. महिला आरक्षण कानून 2013 में ही पारित हो चुका है और आज भी प्रभावी है.

इसे भी पढ़ें- बाप, बेटियां और खूनीखेलः पिता ने गला रेतकर जुड़वा बेटियों को सुलाई मौत की नींद, फिर खुद ने ही बुलाई पुलिस, दहला देगी कत्ल की दास्तां

गणेश गोदियाल ने कहा, लोकसभा में पेश तथाकथित “महिला आरक्षण संशोधन बिल” को लेकर भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण का मूल कानून 2023 में ही पारित हो चुका है. यह नया बिल आरक्षण लागू करने के बजाय सीटें बढ़ाने से जुड़ा था, जिसका औचित्य स्पष्ट नहीं किया गया.

इसे भी पढ़ें- बच्चों की लड़ाई में बड़ों का बवाल! दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 घायल, हिरासत में 15 से 20 ग्रामीण

आगे उन्होंने कहा, कांग्रेस ने सिर्फ यही सवाल उठाया कि बिना ठोस आधार के सीटें बढ़ाने की जरूरत क्या है, जबकि वर्तमान सीटों पर ही 33% आरक्षण लागू किया जा सकता है. भाजपा जनता, खासकर महिलाओं को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, जबकि वास्तविक महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है.