देहरादून. नौकरी को लेकर नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंग अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बयान सामने आया है. गणेश गोदियाल ने सरकार पर अड़ियल और तानाशाह रवैया दिखाने का आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ें- सरकार सो रही! नर्सिंग अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर हरीश रावत ने व्यक्त की चिंता, धामी सरकार से की बड़ी मांग
गणेश गोदियाल ने कहा, नर्सिंग अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे, लेकिन सरकार का अड़ियल और तानाशाही रवैया उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं था. उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा ज्योति राउटेला जी ने साहस और संघर्ष का परिचय देते हुए जिस मजबूती से यह लड़ाई लड़ी, उसने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया.
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में वर्क फ्रॉम होम, नो व्हीकल डे कॉन्सेप्ट पर शुरू होगा अमल, कैबिनेट बैठक में हुआ निर्णय
आगे उन्होंने कहा, यह संघर्ष नर्सिंग अभ्यर्थियों और युवाओं की एक बड़ी जीत है. अब सरकार को चाहिए कि वह मीन-मेख निकालने के बजाय डीजी हेल्थ द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय ले और युवाओं के भविष्य के साथ हुए अन्याय को समाप्त करे.

