देहरादून. नौकरी को लेकर नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंग अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसे लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है. पूर्व सीएम ने कहा, नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन अब चिंताजनक स्थिति की ओर बढ़ रहा है. टंकी पर चढ़े हुए साथियों की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है. यह स्थिति उन्हें उग्र कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकती है.

इसे भी पढ़ें- गाड़ियों की संख्या आधी करने सीएम धामी का निर्देश, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से भी की अपील

आगे हरीश रावत ने कहा, सरकार को चाहिए कि वह कोई ऐसा रास्ता निकाले जो उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच के लोगों को स्वीकार्य हो. यह स्वाभाविक है कि इनको सरकारी नियुक्ति नहीं मिलने में इनका कोई दोष नहीं है. आज इनसे यह कहना कि अभी-अभी नर्सिंग कोर्स पास हुए बच्चों के साथ प्रतियोगिता करो, इनके लिए स्वाभाविक तौर पर कठिनाई पैदा होगी.

इसे भी पढ़ें-  मैंने किसी के दबाव में नहीं किया… चलती ट्रेन से गायब हुई महिला की गुत्थी सुलझी, 6 दिन बाद बेगूसराय में मिली

आगे उन्होंने ये भी कहा कि इस समस्या का समाधान पहले भी अन्य वर्गों के मामले में उत्तराखंड में किया गया है. कई अन्य राज्यों ने नर्सिंग के क्षेत्र में ऐसी समस्या उत्पन्न होने पर समाधान कारी फॉर्मूला निकाला है. सरकार को चाहिए कि वह तत्काल शीर्ष लेवल पर समस्या के समाधान के लिए बैठक बुलाएं और उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच के प्रस्ताव पर सहानुभूति पूर्ण निर्णय लें.