देहरादून. कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सीएम धामी के कार्यक्रम को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, पौड़ी में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम ने भाजपा सरकार की जमीनी हकीकत उजागर कर दी. जनता ने कार्यक्रम से दूरी बनाई तो खाली कुर्सियां भरने के लिए स्कूली बच्चों को घंटों धूप में बैठाया गया.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

आगे उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता विकास, रोजगार और महंगाई पर जवाब चाहती थी, लेकिन उसे केवल राजनीतिक भाषण मिले. सवाल यह है कि क्या भाजपा के पास अब अपनी सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए जनता का समर्थन नहीं बचा, इसलिए मासूम बच्चों का सहारा लिया जा रहा है?

इसे भी पढ़ें- प्रदेश में हो रही जमीनों की अंधाधुंध बिक्री पर रावत ने कहा- बड़े पैमाने पर जमीनें बिक रही, कौन खरीद रहा किसी को मालूम नहीं, जिलाधिकारियों को भी नहीं

गणेश गोदियाल ने ये भी कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों की भीड़ बढ़ाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि शिक्षा और बाल अधिकारों के साथ भी अन्याय है. स्पष्ट है कि भाजपा सरकार से जनता का भरोसा लगातार कम हो रहा है और प्रदेश बदलाव की ओर देख रहा है.