देहरादून. पूर्व सीएम हरीश रावत को ईडी कार्यालय में एक पुराने मामले को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया. जिसे लेकर उन्होंने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज का अनुभव कुछ मीठा, कुछ रोमांचकारी था और कुछ निराशा भरा भी रहा कि आज की सरकारें यदि बदले की भावना से ही सब काम करेंगी तो देश कैसे चलेगा? हमको अपनी चिंता नहीं है.

इसे भी पढ़ें- 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को वोट…यशपाल आर्य ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर क्या कह दिया?

आगे उन्होंने ये भी कहा कि हमें देश और समाज की चिंता है, तो बदले की भावना से ये सब काम किया जा रहा है. सीधी-सीधी बात है कि ED ऑफिस थोड़ी बुला रहा है मुझको, ये तो सत्ता बुला रही है और उनका अहंकार बुला रहा है. चुनाव की उनकी चिंताएं बुला रही हैं और हम उन चिंताओं का समाधान करेंगे.

इसे भी पढ़ें- आस्था से साथ सफाई भी जरूरीः चारधाम में स्वच्छता की भी बड़ी मुहिम, धामी सरकार ने 798 टन कचरा हटाकर प्लास्टिक मुक्त बनाने की ओर बढ़ाए कदम

हरीश रावत ने कहा कि बहुत अच्छी बात ये है, अध्यक्ष जी को अगले शायद डेढ़ दो महीने तक मेरी सेवाएं नहीं मिलती, मैं दिल्ली रहता जिस तरीके की मेरी शारीरिक स्थिति अभी है, मैं यहां आने लायक नहीं था. थैंक्स ED, थैंक्स BJP, कि उन्होंने जो है मुझको यहां बुला लिया, अब देखेंगे. आज मेरी बहुत प्यारी बातें हुई और उनके मलिकान जो उत्सुकता है, वह मैंने उनको बता दी.