देहरादून. देहरादून. 2 चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग के फैसलों और प्रक्रियाओं पर आपत्ति दर्ज जताई थी. साथ ही कई चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिससे सियासी पारा गर्मा गया है. जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. इन सबके बीच नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को वोट से वंचित करने का आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार घबराए हुए हैं और…मुख्य चुनाव आयुक्त पर यशपाल आर्य का निशाना, गंभीर आरोप लगाते हुए कह दी बड़ी बात
यशपाल आर्य ने कहा कि जब संविधान की रचना हुई, तब एक बात पर बड़ा जोर दिया गया कि देश के हर नागरिक के वोट की कीमत समान होगी. लेकिन आज सत्ता में ऐसे संविधान विरोधी लोग बैठ गए हैं, जिन्होंने VIP और आम वोटर को अलग-अलग श्रेणियों में बांट दिया है. देशभर में SIR के जरिए ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को वोट के अधिकार से वंचित कर दिया. इसकी पोल राहुल गांधी जी काफी समय से खोल रहे थे, पर कई लोग मानने को तैयार नहीं थे. लेकिन आज सच्चाई सबके सामने आ गई है.
इसे भी पढ़ें- देवभूमि में आफत का अलर्ट! मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए जारी की भारी बारिश की चेतावनी, CM धामी ने अलर्ट रहने के दिए निर्देश
पहले भी साध चुके हैं निशाना
यशपाल आर्य ने कहा कि ‘वोट चोरी’ के खुलासों के बाद ज्ञानेश कुमार घबराए हुए हैं और जनता का सामना नहीं करना चाहते. खबर है कि ज्ञानेश ने वाराणसी और मेरठ का दौरा रद्द कर दिया है, वहां वो GEN Z को वोट पर ज्ञान देने वाले थे. ये वही ज्ञानेश कुमार हैं, जो GEN Z के ‘वोट के अधिकार’ को ख़त्म करने मे लगे हैं. ज्ञानेश ने 2024 से ही Special Summary Revision (SSR) की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. SSR के तहत 18 साल के नए वोटरों को वोटर लिस्ट में जोड़ा जाता है. ये है ज्ञानेश कुमार का ढोंग- एक तरफ, GEN Z के ‘वोट के अधिकार’ को छीन रहे हैं, दूसरी तरफ उन्हें वोट पर ज्ञान दे रहे हैं. शर्म आनी चाहिए!


