देहरादून. 2 चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग के फैसलों और प्रक्रियाओं पर आपत्ति दर्ज जताई थी. साथ ही कई चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिससे सियासी पारा गर्मा गया है. जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. इन सबके बीच नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है.
इसे भी पढ़ें- POLICE TRANSFER : राजधानी में 22 पुलिसकर्मियों का तबादला, आदेश जारी, देखिए लिस्ट
यशपाल आर्य ने कहा कि ‘वोट चोरी’ के खुलासों के बाद ज्ञानेश कुमार घबराए हुए हैं और जनता का सामना नहीं करना चाहते. खबर है कि ज्ञानेश ने वाराणसी और मेरठ का दौरा रद्द कर दिया है, वहां वो GEN Z को वोट पर ज्ञान देने वाले थे. ये वही ज्ञानेश कुमार हैं, जो GEN Z के ‘वोट के अधिकार’ को ख़त्म करने मे लगे हैं.
इसे भी पढ़ें- देवभूमि में उतरेगा देवलोक: हरिद्वार अर्धकुंभ के लिए तैयार हो रहे अनोखे ‘संस्कृति द्वार’, जानिए क्या होगा इनमें खास
यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि ज्ञानेश ने 2024 से ही Special Summary Revision (SSR) की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. SSR के तहत 18 साल के नए वोटरों को वोटर लिस्ट में जोड़ा जाता है. ये है ज्ञानेश कुमार का ढोंग- एक तरफ, GEN Z के ‘वोट के अधिकार’ को छीन रहे हैं, दूसरी तरफ उन्हें वोट पर ज्ञान दे रहे हैं. शर्म आनी चाहिए!


