देहरादून. जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. विभाग ने 19 उपनिरीक्षक (Sub Inspector) और तीन अपर उप निरीक्षक (Additional Sub Inspector) समेत कुल 22 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर किया है. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

जारी आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, उप निरीक्षक ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार और उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है. राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर थाना और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेल नगर भेजा गया है. वहीं, एक पूर्व स्थानांतरण आदेश को भी निरस्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें : CM धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन, अंत्योदय को बताया समावेशी विकास का आधार