देहरादून. नैनीताल नगर के ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन पर जिलाधिकारी नैनीताल ने नगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है. महोत्सव का समापन 23 सितंबर, 2026 को प्रस्तावित है. इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- भारी पड़ गई न लापरवाही! जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन, 6 अधिकारियों किया गया निलंबित
महोत्सव के समापन अवसर पर नैनीताल नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 23 सितंबर, 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है.
इसे भी पढ़ें- ‘हवस और जिद का खौफनाक अंत…’ हरिद्वार में अवैध संबंधों का दबाव बना रहा था प्रेमी, महिला ने दी रोंगटे खड़े करने वाली सजा
नंदा देवी महोत्सव की शहर में शुरुआत 1903 में हुई थी, जबकि 1926 से महोत्सव श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित किया जा रहा है. श्रीराम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू बताते हैं कि 80 के दशक से पहले तक मां नंदा सुनंदा का डोला भ्रमण नेपाली मजदूरों के सहयोग से कराया जाता था.



