देहरादून. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के अनुसार 29 और 30 जुलाई को उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में बिना वजह घर से बाहर न निकलने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें- कोचिंग की आड़ में कुकर्मः टीचर ने 14 साल की छात्रा के साथ किया रेप, हुआ गिरफ्तार, जानिए कैसे बना शिक्षक से ‘भक्षक’
मौसम विभाग ने इन दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की है. 29 जुलाई को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है.
इसे भी पढ़ें- घोर कलयुग है! बहू ने सास को जमीन पर घसीटकर पीटा, क्रूरता का VIDEO वायरल
इसी प्रकार 30 जुलाई को बागेश्वर, चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, टिहरी एवं नैनीताल में भारी वर्षा की आशंका है. उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जनपदों के जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं.


