सतीश सिंह, लखनऊ. राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र में एक कोचिंग शिक्षक को 14 वर्षीय छात्रा के कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें- जांच से होगा जुर्म का हिसाबः मुख्तार अंसारी के परिवार को मिले शस्त्र लाइसेंसों की जांच में बड़े खुलासे, जानिए कैसे लिखी गई साजिश की पटकथा
पुलिस के अनुसार, राजाजीपुरम स्थित निखिल क्लासेस में पढ़ने वाली कक्षा 9 की छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि कोचिंग शिक्षक विवेक तिवारी ने पिछले करीब एक वर्ष से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म और अन्य यौन कृत्य किए. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी छात्रा से सोशल मीडिया पर अश्लील चैट करता था.
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा से घर से नगदी और एक अंगूठी लाने के लिए भी कहा था. परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत कोचिंग संचालक निखिल तिवारी से की तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई.
इसे भी पढ़ें- घोर कलयुग है! बहू ने सास को जमीन पर घसीटकर पीटा, क्रूरता का VIDEO वायरल
शिकायत मिलने के बाद तालकटोरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक तिवारी (30 वर्ष), नहिवासी श्रम विहार नगर, मवया, आलमबाग को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.


