देहरादून. नीट पेपर लीक का मामला ठंडा पड़ा नहीं था कि सीबीएसई की उत्तर पुस्तिका बदलने का आरोप एक छात्र ने लगाया है. जिसे लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार और शिक्षा मंत्री के कामकाज को लेकर सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा है.

इसे भी पढ़ें- ‘फेक नैरेटिव से रहें सतर्क…’, CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, कहा- सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं

यशपाल आर्य ने कहा, पहले पेपर लीक, फिर परीक्षाओं में गड़बड़ियां और अब सीबीएसई की उत्तर पुस्तिका बदलने जैसे गंभीर आरोप. देश का युवा आखिर किस पर भरोसा करे? एक छात्र का कहना है कि फिजिक्स की आंसर शीट बदल गई और उसमें उसकी हैंडराइटिंग तक नहीं है. यह केवल एक छात्र का मामला नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है.

इसे भी पढ़ें- चुनाव खत्म होते ही BJP सरकार ने…नेता विपक्ष यशपाल आर्य का हमला, पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी पर दिया बड़ा बयान

आगे यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठ रहे हैं. कभी पेपर लीक होते हैं, कभी भर्ती परीक्षाएं विवादों में आती हैं और अब सीबीएसई पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं. आखिर शिक्षा मंत्री क्या कर रहे हैं? देश के युवाओं का भविष्य बार-बार संकट में क्यों डाला जा रहा है?