देहरादून. देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. जिसे लेकर भाजपा सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर है. विपक्ष आरोप लगा रही है कि भाजपा सरकार कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने का इंतजार कर रही थी. चुनाव होते ही लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी कर रही है. जिसे लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने करारा हमला बोला है.
इसे भी पढ़ें- बद्रीनाथ धाम के पास कंचनगंगा क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, तापमान गिरने से खिसक रही बर्फ
यशपाल आर्य ने कहा, चुनाव खत्म होते ही भाजपा सरकार ने जनता की जेब पर हमला तेज कर दिया है. फिर पेट्रोल ₹0.87 और डीजल ₹0.91 प्रति लीटर महंगा कर दिया गया, सिर्फ 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 3 बार बढ़ाए जा चुके हैं. यानि 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब ₹5 प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं!
इसे भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने SIR की तैयारियों को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक, Pre-SIR फेज में 89% की जा चुकी है मैपिंग
आगे यशपाल आर्य ने कहा, जब चुनाव थे तब जनता को राहत के वादे किए गए, और अब चुनाव खत्म होते ही महंगाई का बुलडोज़र आम आदमी पर चलाया जा रहा है. भाजपा सरकार की गलत नीतियों की कीमत आज देश का किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और युवा चुका रहा है.

