देहरादून. पेपर लीक का मुद्दा देश में गरमाया हुआ है. विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर हैं. ऐसे में अब भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ‘छात्रों की गूंज’ कैंपन चला रही है. आगामी 2 दिन बाद देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित होना था, जिसे लेकर प्रशासन ने परमिशन दे दी थी, लेकिन अब परमिशन कैंसिल कर दिया गया है. परमिशन कैंसिल होने के बाद नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर करारा हमला बोला है.

इसे भी पढ़ें- कौन क्या खाएगा, सिस्टम तय करेगा! KGMU हॉस्टल में नॉनवेज पर रोक, छात्रों ने उठाए सवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा

यशपाल आर्य ने कहा, ये सरकार हमारे जननायक राहुल गांधी जी से डरी हुई है! इन्हें डर, ख़ौफ़ है! ये नहीं चाहते कि आदरणीय राहुल गांधी जी का कोई कार्यक्रम यहां पर हो. इसी वजह से प्रदेश की भ्रष्ट सरकार ने प्रशासन के ज़रिए, परेड ग्राउंड को देने से मना कर दिया है! पूरा मैदान ख़ाली है! हमने अनुमति मांगी और नगर निगम द्वारा अनुमति दी गई और 1 लाख 77 हज़ार रुपए जमा कर दिए गए, लेकिन आख़िरकार अनुमति को निरस्त कर दिया गया! इसकी वजह क्या है?

इसे भी पढ़ें- रात के अंधेरे में कांड हो गया! चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, उड़ा ले गए 50 लाख के जेवरात, शातिरों की तलाश में खाकी

आगे यशपाल आर्य ने कहा कि BJP सरकार ने परेड ग्राउंड की अनुमति को निरस्त कर दिया, क्योंकि सरकार हमारे नेता राहुल गांधी जी से डरी हुई है!! सरकार नहीं चाहती कि यहां राहुल गांधी जी का कार्यक्रम हो. इसलिए सरकार ने प्रशासन के माध्यम से इस ग्राउंड को देने से इनकार कर दिया! मैं स्पष्ट करना चाहता हूं, हम डरे नहीं हैं! 17 जुलाई का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा!!