देहरादून. नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने मंहगाई को लेकर भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने गैस, पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दामों में हुए इजाफा को लेकर सवाल खड़े किए हैं. यशपाल आर्य ने कहा, महंगाई की मार अब सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं रही, भाजपा सरकार ने अब पासपोर्ट जैसी आवश्यक सरकारी सेवा भी महंगी कर दी है.

इसे भी पढ़ें- ‘BJP को आम जनता से कोई मतलब नहीं…’, यशपाल आर्य ने बोला हमला, कहा- देश बहुत खतरनाक दौर से गुजर रहा

आगे यशपाल आर्य ने कहा, 1 जुलाई 2026 से 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट की फीस ₹1,500 से बढ़ाकर ₹2,500 कर दी जाएगी, जबकि 60 पेज के सामान्य पासपोर्ट की फीस ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,500 होगी. तत्काल सेवा, नाबालिगों के पासपोर्ट और अन्य प्रमाणपत्रों के शुल्क में भी 25% से 67% तक की बढ़ोतरी की गई है.

इसे भी पढ़ें- हर संभव मदद करेगी सरकार! UK में बंद कैप्टन अजय को छुड़ाने की कोशिश में जुटी धामी सरकार, मदद के लिए उठाए जा रहे ये अहम कदम

आगे यशपाल आर्य ने कहा, पहले गैस, पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ा, अब शिक्षा, रोजगार, विदेश में पढ़ाई, नौकरी या कारोबार के लिए जरूरी पासपोर्ट भी महंगा कर दिया गया है. जनता राहत की उम्मीद कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार हर जरूरी सेवा को आम लोगों की पहुंच से दूर करती जा रही है. आखिर हर फैसले का बोझ आम नागरिक की जेब पर ही क्यों डाला जा रहा है?