देहरादून। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि 15 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखंड में राज कर रही है लेकिन उन्होंने जनहित के कोई कार्य नहीं किए। किसानों, गरीबों और युवाओं का शोषण करना ही इनका लक्ष्य रखा गया है।
भाजपा पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश बहुत खतरनाक दौर से गुजर रहा है। भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी को आम जनता से कोई मतलब नहीं है ना ही इन्हें अपनी जिम्मेदारियों का पता है। 15 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखंड में राज कर रही है, कांग्रेस की सरकार राज्य में 10 साल तक रही है।
READ MORE: श्री हेमकुंड साहिब कूच के लिए पहुंचे निहंग वापस लौटने के लिए माने, पुलिस और प्रशासन ने दी समझाइश
सरकार से इनके 15 साल का हिसाब ले
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि मैं प्रदेश की जनता से कहना चाहता हूं कि वो इस सरकार से इनके 15 साल का हिसाब ले और हम भी अपने 10 साल का हिसाब जनता के सामने रखेंगे।

