देहरादून. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहुल मियां करके संबोधित किया था और कांग्रेस को खत्म करने की बात कही थी. जिसे लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य का बयान सामने आया है. यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक इतिहास है, और जो संविधान की मूल भावनाएं है उन्हें धरातल पर उतारने का काम कांग्रेस ने किया है, और दशकों से आजतक कांग्रेस ने दलित समाज को, आदिवासी समाज को, कमजोर वर्ग को, अल्पसंख्यकों को मुख्य धारा में लाने का काम किया है!
इसे भी पढ़ें- सरकारी संपत्तियों को मिलेगा नया कलेवर: 77 करोड़ की दो परियोजनाओं पर धामी सरकार का जोर
आगे यशपाल आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र में हो, चाहे राज्य में हो उनका दलितों के प्रति नजरिया स्पष्ट है जो संवैधानिक अधिकार है भारतीय जनता पार्टी उन्हें छीनना चाहती है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी को संविधान पर आस्था नहीं है. संविधान ने हमें जो मौलिक अधिकार दिए हैं वो अधिकार लगातार कमजोर किए जा रहे हैं!
इसे भी पढ़ें- कागजी जश्न बनाम दरकते पहाड़: हिमालय दिवस पर देहरादूनवासियों की दो टूक चेतावनी, बोले- अब दिखावा बंद करो
यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि जिस तरह से कल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो शब्द कहे है, जो उनके भाव हैं, निश्चित रूप से ये उनकी मानसिक दृष्टिकोण को उजागर करता हैं, जाति धर्म की राजनीति भारतीय जनता पार्टी करती हैं और नफरत है इनके मन में, इनकी मानसिकता इनके विचारों में स्पष्ट दिखाई देती है! आज भी कांग्रेस पार्टी देश में दलितों के उत्थान के लिए हर क्षेत्र में काम कर रही है!



