देहरादून. पेपर लीक का मुद्दा देश में गरमाया हुआ है. विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर हैं. ऐसे में अब भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ‘छात्रों की गूंज’ कैंपन चला रही है. आगामी 3 दिन बाद देहरादून में भी कार्यक्रम आयोजित होगा. जिसे लेकर यशपाल आर्य ने पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है.

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड को केंद्र की बड़ी सौगात, 451.63 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता मंजूर, विकास और रोजगार सृजन को मिलेगा बल

यशपाल आर्य ने कहा कि पेपर लीक अब अपवाद नहीं, भाजपा सरकारों की पहचान बन चुका है. महाराष्ट्र TET हो या देश के अन्य राज्यों की भर्ती परीक्षाएं, हर बार सबसे बड़ी कीमत युवाओं को ही चुकानी पड़ती है. 6 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य आज अनिश्चितता में है, लेकिन दोषियों पर अब तक कोई ठोस जवाबदेही तय नहीं हुई. यह युवाओं के विश्वास और शिक्षा व्यवस्था, दोनों के साथ अन्याय है.

इसे भी पढ़ें- खेला हो गया! मजदूर ने खाते से किया 41 करोड़ का लेन-देन, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस, हकीकत जानकर चकरा जाएगा सिर

आगे यशपाल आर्य ने कहा, जननायक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार युवाओं की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं. 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भी वे देशभर में बढ़ते पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तार से संवाद करेंगे. अब समय आ गया है कि युवाओं को धोखा देने वाली व्यवस्था नहीं, बल्कि उनकी मेहनत का सम्मान करने वाली व्यवस्था बने.