देहरादून. दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम के राज्यपाल बनाए पर एक बार फिर अंकिता भंडारी का मुद्दा गर्मा गया है. जिसे लेकर भाजपा पर कांग्रेस नेता लगातार हमलावर हैं. इन सबके बीच उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बाइक एवं स्कूटर रैली और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ. इस मामले को लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने तीखा हमला बोला है.

इसे भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे पर शिकंजा, बहन और ड्राइवर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

यशपाल आर्य ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘VIP’ का मुद्दा आज भी उत्तराखंड की जनता के मन में कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. जिन ऑडियो को लेकर भाजपा के लोगों पर भी सवाल उठे, उस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने आना बेहद ज़रूरी है. ऐसे में दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर में विरोध हो रहा है. आखिर CBI जांच कहां तक पहुंची? अंकिता को न्याय कब मिलेगा? इस मामले में उठे सवालों के जवाब जनता को कब मिलेंगे?

इसे भी पढ़ें- राजनाथ सिंह के बयान पर UP में घमासान, राजभर बोले- राहुल बिना अखिलेश नहीं, अजय राय ने PM पर उठाए सवाल

यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए. अंकिता के माता-पिता आज भी न्याय की उम्मीद में संघर्ष कर रहे हैं. उनकी पीड़ा और उत्तराखंड की जनता की भावनाओं को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. भाजपा यह याद रखे कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सबसे बड़ी ताकत होती है. जब जनता न्याय के लिए खड़ी होती है, तो सत्ता को भी उसके सवालों का जवाब देना पड़ता है. अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. न्याय की मांग रुकेगी नहीं, अन्याय के खिलाफ आवाज़ झुकेगी नहीं!