देहरादून. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. जिसे लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दबाव और कांग्रेस पार्टी के लगातार संघर्ष के बाद आखिरकार भाजपा सरकार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ के मामले में FIR दर्ज करनी पड़ी, लेकिन सवाल है, इस कार्रवाई में 1 महीने से अधिक का समय क्यों लगा?
इसे भी पढ़ें- अपराधियों को सजा में देरी नहीं! मुख्य सचिव ने अफसरों को दिया समयबद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम
यशपाल आर्य ने कहा कि जिस कार्रवाई की मांग राहुल गांधी ने उठाई, उसी मुद्दे पर उनकी आवाज दबाने के लिए उन पर ही FIR क्यों दर्ज की गई? कल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर स्पष्ट कर दिया था कि दलित समाज के अपमान पर सरकार की चुप्पी स्वीकार नहीं की जाएगी. आज दबाव के बाद सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी.
इसे भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की चर्चा, बताया कब आएगी अंतिम मतदाता सूची
आगे यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि अब जब सरकार ने स्वयं इस मामले में FIR दर्ज कर दी है, तो राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR का आधार क्या बचता है? उसे तत्काल रद्द किया जाए और ‘शुद्धिकरण’ करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो. भाजपा और RSS की दलित विरोधी सोच के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी. दलित सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों से कोई समझौता नहीं होगा.



