देहरादून. 2,000 रुपये से अधिक के कुछ व्यावसायिक भुगतानों पर एनपीसीआई द्वारा 0.4% का एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क लागू किया गया है, जिसका भुगतान सामान्य उपभोक्ताओं को नहीं बल्कि केवल पात्र व्यापारियों को करना होगा. जिसे लेकर यशपाल आर्य का बयान सामने आया है. उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

इसे भी पढ़ें- 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद… गणेश गोदियाल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, चुप्पी पर सवाल उठाते हुए मांगा जवाब

यशपाल आर्य ने कहा कि अमेरिका के दबाव के आगे आखिरकार भाजपा सरकार ने UPI में भी आम लोगों को लूटने का नियम ला ही दिया है. वैसे भी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने काफी साल पहले ही बता दिया था कि कुछ समय बाद भाजपा इसमें भी आम जनता से लूटने का काम करेगी. सरकार अभी भी यह कहकर भ्रमित कर रही है कि इसका नुकसान आम जनता पर नहीं होगा, लेकिन merchant fee का आखिरी भार हमेशा आम जनता पर ही पड़ता है.

इसे भी पढ़ें- रुड़की की मां-बेटी को मिला इंसाफ: गैंगरेप के 5 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की सख्त टिप्पणी, उम्रकैद

आगे य़शपाल आर्य ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार की नीति अब साफ है, पहले डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देकर जनता को UPI पर निर्भर करो और फिर उसी व्यवस्था को कमाई का जरिया बना दो. UPI जनता की सुविधा के लिए है, भाजपा सरकार की वसूली के लिए नहीं.