देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। लेकिन मातृशक्ति यह भली-भांति जानती है कि यह वही कांग्रेस है, जिसने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने में बाधा बनने का काम किया। जिन लोगों ने महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया, निश्चित तौर पर मातृशक्ति इसका जवाब अवश्य देगी।

आंगनवाड़ी कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि महिला सम्मान हेतु समर्पित हमारी सरकार जल्द ही प्रदेश की 36,000 से अधिक आंगनवाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी। प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालु रिकॉर्ड संख्या में सुगमता के साथ दर्शन कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए चारधाम यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उन्हें उम्मीद भी हमारी सरकार से है। उन्होंने कहा भविष्य में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग को हम लोग ही पूरा करेंगे।

READ MORE: लड़ाई नारी सम्मान की! महिला आरक्षण को लेकर आर-पार के मूड में यशपाल आर्य, विधानसभा में प्रदर्शन कर सरकार से कर दी बड़ी मांग

शिक्षा के मामले में समाज को न बांटा जाए। सरकार किसी को भी शिक्षा के नाम पर बांटना नहीं चाहती। आपसी सद्भाव को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सभी को शिक्षा का अधिकार मिले, इस दिशा में काम कर रहे हैं। शिक्षा के मामले में न अल्पसंख्यक और न कोई बहुसंख्यक है। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक और अच्छी शिक्षा, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ए आई का लाभ मिले, इसके लिए काम किया गया है। विरासत और इतिहास से सबक लेते हुए हम आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। अगर इतिहास में कुछ अच्छा नहीं हुआ है तो उसे भी बताना पड़ेगा।