हरिद्वार. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. हादसे में दादा-दादी और पांच वर्षीय पोती की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- UTTARAKHAND WEATHER : अगले 3 घंटे में करवट लेगा मौसम, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना

बता दें कि घटना हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर बीती रात उस वक्त घटी, जब बुजुर्ग दंपत्ति 5 साल की पोती के साथ स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा टकराई. घटना इतनी भयानक थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- कॉर्बेट में सुरक्षा का कवच मजबूत, मानसून सीजन में बढ़ाई गई निगरानी, गश्त और चौकसी तेज

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी. उसके बाद पुलिस ने तीनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान वीर सिंह (53), मंजू (50) और शिव सिंह (5) के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.