UKPSC PCS Exam 2024 Results: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर और पुलिस उपाधीक्षक पद पर अदिति पुनेठा ने टॉप किया है। वहीं सहायक नगर आयुक्त पद पर 7 अभ्यर्थी सफल हुए है।
बेटियों का रहा दबादबा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यह परिणाम 1 दिसंबर 2025 को घोषित संशोधित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित इंटरव्यू, फिजिकल और मेडिकल परीक्षण के आधार पर (UKPSC PCS Exam 2024 Results) जारी किया है। इस बार भी परीक्षा में देवभूमि की बेटियों का दबदबा रहा है।
READ MORE: केदारनाथ धाम यात्रा: गढ़वाल आयुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, संभावित आपदाओं से निपटने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तराखंड को मिले 9 डिप्टी कलेक्टर
UKPSC ने डिप्टी कलेक्टर पद के लिए 9, पुलिस अधीक्षक (गृह विभाग) पद के लिए 10 जिला कमांडेंट होमगार्ड (गृह विभाग) पद के लिए 5 पद के लिए अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। इसके अलावा सहायक (UKPSC PCS Exam 2024 Results) संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और कार्याधिकारी जिला पंचायत के एक-एक पद पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।
ये बने डिप्टी कलेक्टर
- जसमीत कौर
- वर्षा जोशी
- आशुतोष नौटियाल
- अमित चंद्रा द्विवेदी
- मीनाक्षी भाटिया
- फ़राज़ मियां
- विरल शर्मा
- उज्जवल डालाकोटी
- काजल सैनी
ये बने डिप्टी एसपी
- अदिति पुनेठा
- ऐश्वर्या भट्ट
- मनीष चंद रमोला
- संदीप कुमार सिंह पटेल
- शताक्षी शर्मा
- सक्षम
- गोविंद पांडे
- हिमांशु दिवाकर
- श्रेया सिंह
- प्रकृति नेगी
READ MORE: CM धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें
बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त राज्य सिविल/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के लिए भर्ती प्रक्रिया मार्च 2024 में शुरू हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 189 पदों पर भर्ती निकाली गई थी।
देखें लिस्ट:-







