संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वय तिरंगे के अनादर और गंभीर लापरवाही के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक ओर जहां पैरा मेडिकल कॉलेज में उल्टा तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान शुरू किया गया तो वहीं दूसरे ओर ग्राम पंचायत परिसर में ध्वजारोहण के दौरान तिरंगा पोल के बीच में फंसा रह गया। इन दोनों घटनाओं के वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन और संस्थाओं की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: भोपाल की आजादी अलग थी: गौहर महल से जुमेराती डाकघर तक, नवाबी रियासत के भारत में विलय की अनकही कहानी और उसकी गवाह इमारतें
पहला मामला: पैरा मेडिकल कॉलेज में फहराया उल्टा तिरंगा, राष्ट्रगान बीच में रोका गया
पहली घटना उमरिया जिले के NH-43 किनारे स्थित ग्राम भरौला के एक पैरा मेडिकल कॉलेज की है।
उल्टा ध्वजारोहण: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शैक्षणिक संस्थान में अनजाने या लापरवाही वश तिरंगे को उल्टा (हरा रंग ऊपर और केसरिया रंग नीचे) बांधकर फहरा दिया गया और उल्टा झंडा फहराते ही राष्ट्रगान भी शुरू कर दिया गया।
राहगीरों की आपत्ति: सड़क से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों की नजर जब उल्टे तिरंगे पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इस पर आपत्ति जताई। विरोध के बाद बीच में ही राष्ट्रगान रोककर तिरंगे को उतारा गया और उसे सीधा कर पुनः ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर एक शैक्षणिक संस्थान की इस घोर लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
दूसरा मामला 2: पोल के बीच में अटका रहा ध्वज, बांस से सुलझाने की कोशिश
राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ा दूसरा मामला उमरिया जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रक्शा का बताया जा रहा है।
अटका रहा झंडा: स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत परिसर में ध्वजारोहण के दौरान तिरंगा पोल के बीच में जाकर बुरी तरह फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी झंडा ऊपर नहीं फहराया जा सका।
बांस के डंडे से प्रयास: मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने रस्सी सुधारने के बजाय बांस के डंडे से तिरंगे को सुलझाने की कोशिश की, जिससे पोल के बीच में ही तिरंगा लटका रह गया।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी
कांग्रेस ने उठाये सवाल: ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस जिला महासचिव एडवोकेट पुष्पराज सिंह ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है और दोषी पंचायत कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


