परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बदमाश बेखोफ हो गए है, उन्हें पुलिस और कानून का जरा सा भी डर नहीं है। देहात थाना क्षेत्र में स्थित महल सराय आदिवासी बस्ती में शासकीय शौचालय तोड़कर अतिक्रमण कर रहे बदमाशों को रोकने पहुचे नगर पालिका कर्मचारियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गई।
READ MORE: ‘मेरी बेटी के कपड़े फाड़े और…’, भाजपा विधायक का विवादित VIDEO आया सामने; महिला के साथ गाली गलौज-धमकी देने का आरोप
घटना के बाद घायल नपा कर्मचारियों ने देहात थाना पहुचकर शिकायती आवेदन दिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो गया है। हैरानी वाली बात तो यह है कि वारदात का वीडियो होने के बाद भी पुलिस का बदमाशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज न करते हुए सिर्फ आवेदन लेना देहात थाना पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े करता है।
READ MORE: दो काले हिरण के शिकार में वन विभाग की लापरवाही: रेंजर समेत 6 वनकर्मी सस्पेंड, प्राकृतिक मौत दिखाकर मिटाए सबूत
नपा अतिक्रमण दस्ता प्रभारी अशोक खरे का कहना है की महल सराय आदिवासी बस्ती में स्थित शासकीय शौचालय को कुछ लोग तोड़फोड़ रहे हैं, ऐसी शिकायत मिली थी। जसिके आधार पर जब मोके पर नपा टीम पहुची तो कुछ लोग शासकीय शौचालय को तोड़ रहे थे । जब उन्हें रोका गया तो उन लोगों ने हमारी टीम पर हमला कर दिया और नपा कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। वहीं इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई है।

