प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के महाकाल थाना क्षेत्र के मुरलीपुरा इलाके में एक चाचा ने अपने ही सगे भतीजे की फावड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर आरोपी काका को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें : क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर दबोचे 5 अंतरराज्यीय तस्कर, 1 करोड़ की MD ड्रग्स और पिस्टल जब्त
शराब और पार्टी के दौरान बढ़ा विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुरलीपुरा निवासी 35 वर्षीय मृतक मुकेश नायक का अपने चाचा मनोहर नायक के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना के दिन दोनों दोपहर से एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर आरोपी मनोहर नायक ने पास ही रखे फावड़े से मुकेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण मुकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मुखबिरों से मिला सुराग
मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि महाकाल थाना पुलिस को मुरलीपुरा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें : मैहर में बेकाबू ट्रक ने ली 3 की जान: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, घायलों का रेस्क्यू करने पहुंचे TI को दूसरे Truck ने रौंदा
आरोपी पुलिस हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चाचा मनोहर नायक को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियार को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत जांच में जुटी है।

