दीपक कौरव, नरसिंहपुर। जिले में अवैध गतिविधियों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चाचा और भतीजे को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की कुल 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। जब्त किए गए वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है।

इस तरह देते थे वारदातों को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी अखिलेश रजक और बालकृष्ण रजक नरसिंहपुर के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुड़िया गांव के रहने वाले हैं। यह दोनों आपस में चाचा-भतीजे हैं, जो मिलकर जिले और आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिलें चुराया करते थे। चोरी के बाद वे इन वाहनों को कम दामों में अनजान व्यक्तियों को बेच दिया करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचते हुए उनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मनोज कुमार गुप्ता, एसडीओपी ने कहा-पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।

रैश ड्राइविंग के विवाद में सरेराह वकील को गोली मारने की धमकीः थार सवार युवकों ने रोकी कार

अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वाहन चोरी के सिंडिकेट में उनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इन्होंने चुराई हुई गाड़ियां किन-किन लोगों को बेची हैं, जिससे आगे और भी बरामदगी होने की संभावना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m