भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर खुशियां आई है। छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान और रिद्धि जैन माता-पिता बने है। शिवराज सिंह और साधना सिंह ने अपने पोते का नाम ‘अहान’ रखा है। कुणाल और रिद्धि की शादी 14 फरवरी 2025 को हुई थी।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- आज हमारे जीवन में फिर एक बार सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है। बेटे के रूप में ‘अहान’ हमारे घर अपार खुशियां लेकर आया है। कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने है, मुझे और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। कार्तिकेय-अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं और हमारी लाड़ली इला का भाई हमारे घर खुशियां लेकर आया है।
शिवराज सिंह ने कहा कि बेटे ‘अहान’ की नन्ही-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है। यह हमारे लिए ईश्वर का अनमोल आशीष है। वहीं उन्होंने अपने समधी को शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संदीप जैन और स्वाति जैन को भी नाना-नानी बनने की बहुत-बहुत बधाई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

