संजय पाटीदार, भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार रात भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि NEET परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी और छात्रों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। भोपाल एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को आयोजित होगी। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और भ्रम फैलाने वाली खबरों से दूर रहने की अपील की।
READ MORE: ब्रिक्स के विदेशी मेहमानों ने किया मांडू का भ्रमण, आदिवासी संस्कृति के नृत्य दलों के साथ थिरकते हुए पहुंचे, मालवा की मेहमान नवाजी से हुए अभिभूत
शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियां परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष द्वारा उनके इस्तीफे की मांग पर भी सवाल पूछे गए। इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान छात्रों के हितों की रक्षा और परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर है।
READ MORE: आरक्षक ने की आत्महत्या: सरकारी आवास में फंदे पर लटकता हुआ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
अपने बयान के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने राजनीतिक मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को लेकर टिप्पणी की। हालांकि उन्होंने कहा कि शिक्षा और छात्रों का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भोपाल दौरे के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का यह बयान लाखों NEET अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

