कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शीतला माता मंदिर पर हुए हादसे और उसमें 15 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत और दो दर्जन से ज्यादा घायल श्रद्धालुओं की घटना के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के ट्रामा सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना, साथ ही अस्पताल प्रबंधन को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दिए हुए निर्देश के मुताबिक बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

इसके साथ ही उनके आने से पहले ट्रॉमा सेंटर के बाहर ग्रीन कारपेट बिछाने पर भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये गलत है, मैं ग्वालियर का हूं। ग्वालियर मेरा है। मेरे लिए काहे का ग्रीन कार्पेट, ये क्या तमाशा है? 

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 15 मौतें, दो दर्जन से ज्यादा घायल… ट्रॉमा सेंटर में ग्रीन कार्पेट क्यों? कांग्रेस ने उठाए सवाल, अस्पताल ने दी सफाई

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह भी कहा है कि मामले को लेकर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश हो चुके हैं। सीएम द्वारा सख्त एक्शन लेते हुए पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई ही तय की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m