पंजाब की 4 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू चुनाव प्रचार के लिए सभी सीटों पर जा रहे हैं। उनकी एक वीडियो सामने आई है, जिसमें बिट्टू चूरा-पोस्त का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में बिट्टू जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और उन्होंने लोगों से कहा कि वे चूरा-पोस्त और अन्य पारंपरिक चीजों पर लगी पाबंदी के बारे में केंद्र सरकार से बात करेंगे।
बिट्टू ने कहा कि पंजाब को अफीम और अन्य चीजों पर पाबंदी के कारण काफी नुकसान हुआ है। पंजाब के लोग इन पारंपरिक चीजों का उपयोग करके मेहनत करते थे। पंजाब के लोगों ने हरित क्रांति को जन्म दिया है। इन पर पाबंदी के कारण ही चिट्टा (हेरोइन) पंजाब में आया। इस बड़े मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात करके इसे फिर से शुरू करने पर विचार किया जाएगा।
कुलदीप धालीवाल ने भी किया था समर्थन
बता दें कि इससे पहले पिछले साल पंजाब के पूर्व पंचायत और कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल ने भी पंजाब में अफीम की खेती का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब में अफीम की खेती पर सरकार विचार कर सकती है। उस समय उन्होंने कहा था कि अगर अफीम की खेती से किसानों को लाभ होता है तो इस पर अवश्य विचार किया जा सकता है।

धर्मवीर गांधी भी कर चुके हैं मांग
कांग्रेस के पटियाला से लोकसभा सांसद धर्मवीर गांधी भी लंबे समय से पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी मान्यता देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि ड्रग्स को रोकना है तो हमें अफीम और पारंपरिक भुक्की को अपनाना होगा।
- सहेली को व्हाट्सएप पर ‘Bye’ लिखा और… हॉस्टल के कमरे में बीटेक छात्रा की संदिग्ध मौत, 2 पन्नों का सुसाइड नोट मिला
- फीस जमा नहीं करने पर अनाथ छात्रा से मारपीट का आरोप, नाक से निकला खून, प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज
- Bihar Top News Today: 17 एजेंडों पर मुहर, मंत्री को जान से मारने की धमकी, MLC बने दीपक प्रकाश
- टास्क फोर्स की पहली बैठक : सीएम साय ने कहा – पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल
- Today’s Top News: साय कैबिनेट में 500 करोड़ रुपये के AI मिशन को मंजूरी, ओवररेट पर शराब बिक्री मामले में 2 आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, भालू ने 2 लोगों को उतारा मौत के घाट, राज्य के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम राजपत्र में प्रकाशित, बेवफाई के शक में प्रेमिका की हत्या… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

