इंदर कुमार, जबलपुर। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक आज एक अलग ही अंदाज में नजर आए। जबलपुर प्रवास के दौरान उन्होंने वीआईपी संस्कृति से दूर हटकर आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए ई-रिक्शे की सवारी की। इस दौरान उनके साथ जबलपुर कलेक्टर भी ई-रिक्शे पर सवार दिखे।

ये भी पढ़ें : कॉकरोच जनता पार्टी पर भाजपा का हमला: खंडेलवाल बोले- बयान के बाद उपजा फितूर, कोई जनाधार नहीं, सिंधिया ने कही ये बात

मदन महल से सर्किट हाउस तक का सफर

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक मदन महल रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद लग्जरी गाड़ियों को छोड़ सीधे ई-रिक्शे में बैठ गए। वे मदन महल स्टेशन से रवाना होकर शहर के व्यस्ततम इलाके ‘बड़ा फुव्वारा’ होते हुए सर्किट हाउस पहुंचे। मंत्री और कलेक्टर को एक साथ ई-रिक्शे में सफर करता देख राहगीर और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें : आखिर जंजीरों में जकड़ा गया हत्यारा बिगड़ैल हाथी: तीन दिन की मशक्कत के बाद वन विभाग को मिली सफलता,  ग्रामीण और मवेशियों को उतार चुका है मौत के घाट

जनता से की खास अपील

इस अनोखी पहल के जरिए केंद्रीय मंत्री ने लोगों को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान संकटकाल में लोगों को समझदारी दिखाने की जरूरत है। निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। मंत्री ने अपील की है कि हर नागरिक हफ्ते में कम से कम एक दिन अनिवार्य रूप से पब्लिक ट्रांसपोर्ट या ई-रिक्शे जैसे पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग जरूर करे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m