Rajasthan News: डीडवाना जिले के परबतसर में देर रात अवैध पशु तस्करी के खिलाफ एक ऐसी कार्रवाई हुई जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। किशनगढ़ गौरक्षा दल और पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें बेदर्दी से 21 ऊंटों को भरकर मेवात ले जाया जा रहा था।

इस कार्रवाई के दौरान गौरक्षकों का गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया जब ट्रक के अंदर दो ऊंट मृत पाए गए। इसके बाद पुलिस के हवाले करने से पहले गौरक्षकों ने तस्करों को बीच सड़क पर ही साड़ी पहनाकर फिल्मी गाने पर डांस करवाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
मुखबिर की सूचना पर रात में बिछाया जाल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गौरक्षा दल किशनगढ़ को पक्की खबर मिली थी कि तस्करी के लिए ऊंटों की एक बड़ी खेप परबतसर के रास्ते हरियाणा (मेवात) भेजी जा रही है। 3 मई की देर रात जैसे ही संदिग्ध ट्रक हाईवे पर दिखा, टीम ने उसे रुकवा लिया। ट्रक के ऊपर तिरपाल लगा था, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन जब तिरपाल हटाया गया, तो अंदर का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई।
21 ऊंटों को ठूंसा, तड़पकर दो की हुई मौत
तस्करों ने ट्रक के भीतर ऊंट और ऊंटनी को इस कदर ठूंस-ठूंसाकर भरा था कि उन्हें सांस लेने तक की जगह नहीं थी। निर्दयता की हद तो तब हो गई जब दम घुटने के कारण दो ऊंटों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जीवित बचे 19 ऊंटों को तुरंत गाड़ी से बाहर निकालकर मुक्त कराया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और गौसेवकों में इस क्रूरता को लेकर भारी रोष देखा गया।
राणा जी माफ करना गाने पर तस्करों का डांस
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले गौरक्षकों ने तस्करों को सबक सिखाने का एक अलग ही रास्ता निकाला। पकड़े गए तस्करों को साड़ी पहनाई गई और फिर उनसे मुझको राणा जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई…गाने पर डांस करवाया गया। वीडियो में तस्कर हाथ जोड़कर अपनी जान बख्शने और आगे से ऐसा न करने की भीख मांगते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस अनोखी सजा को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, जांच जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए परबतसर पुलिस थाने के राजेंद्र प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मेवात निवासी वसीम अकरम और मेरठ के जिशान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इन ऊंटों को कहां से लाया गया था और इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।
पढ़ें ये खबरें
- जालंधर-होशियारपुर रोड पर भीषण हादसा: पंजाब रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
- पोला त्योहार पर दर्दनाक हादसा: बैल धोते समय खदान के गड्ढे में डूबा युवक, तलाश में जुटी SDRF
- छात्रों की सुरक्षा और समस्याओं पर प्रशासन का फोकस, सीधे संवाद से होगी शिकायतों की सुनवाई
- रायपुर में छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 स्थानीय अवकाश घोषित… जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी
- सांसद के नाम से महिलाओं को किया जा रहा था फॉलो! अलीगढ़ MP सतीश गौतम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर मचा हड़कंप


