लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर डिप्टी एसपी के तबादले (UP DSP transfer) किए गए हैं. जारी सूची के मुताबिक 125 डीएसपी के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है. इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है. जिसके मुताबिक सुनील कुमार सिंह बिजनौर डीएसपी बनाए गए हैं. अरुण कुमार शुक्ला कौशांबी DSP बनाए गए हैं. रनवीर सिंह यादव शाहजहांपुर DSP बने. वीरसेन सिंह बलरामपुर DSP बनाए गए, गंगाराम चौधरी DSP EOW मुख्यालय भेजे गए हैं.
इसके अलावा अमित प्रताप सिंह बहराइच DSP बने. शिव ठाकुर मेरठ DSP बनाए गए हैं. दुष्यंत सिंह एलआईयू DSP प्रयागराज बने, प्रदीप कुमार सिंह एलआईयू कानपुर DSP (नगर) बनाए गए हैं. जितेंद्र कुमार द्वितीय ACP आगरा कमिश्नरेट भेजे गए हैं. मोहसिन खान DSP साइबर क्राइम मुख्यालय बने. विनय कुमार द्विवेदी ACP वाराणसी कमिश्नरेट
भाष्कर कुमार DSP मुरादाबाद बनाए गए हैं. और दुष्यंत कुमार सिंह DSP हाथरस बनाए गए हैं.
इसे भी पढ़ें : कत्ल, कार्रवाई और कारावासः पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार, जानिए प्रताड़ना से लेकर मर्डर तक की कहानी





