अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. मुगलसराय थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर पत्नी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- रफ्तार ने रोकी सांसेंः अनियंत्रित होकर पलटा सरिया से लदा ट्रक, 2 भाई समेत तीन मजदूरों की मौत, मंजर देख दहल उठे लोग
पुलिस के अनुसार, मीरजापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित कैमा रसूलपुर गांव निवासी किशन पटेल ने मुगलसराय थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन प्रिया पटेल का विवाह वर्ष 2022 में मुगलसराय के हनुमानपुर निवासी अजय पटेल उर्फ गोपी पटेल के साथ हुआ था.
इसे भी पढ़ें- नशे का खेल हुआ फेलः दवा व्यवसायी के गोदाम से भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप जब्त, जानिए कैसे फूटा भांडा
आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, देवर और ननद दहेज की मांग को लेकर प्रिया को लगातार प्रताड़ित करते थे. गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे पति ने फोन कर प्रिया के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी. जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो मृतका के गले पर फांसी के फंदे का निशान नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया.
इसे भी पढ़ें- UPTET Exam 2026 आज से, 60 जिलों के 955 केंद्रों पर शामिल होंगे 19.94 लाख अभ्यर्थी
पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि वांछित आरोपी अजय पटेल अपने घर पर मौजूद है और फरार होने की तैयारी में है. सूचना के आधार पर पुलिस ने हनुमानपुर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया.

