आगरा। जिले से बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां आरोप है कि रूबी नाम की महिला ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर दी और शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया।
जांच आगे बढ़ाई तो कहानी पलट
हत्या के बाद आरोपी महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। करीब 45 दिन तक चली पुलिस जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो कहानी पलट गई।
बाथरूम का फर्श तोड़ा गया, जिसके नीचे से सुरेंद्र शर्मा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE: जून में शराब से यूपी के खजाने में आए 5,173 करोड़ रुपये, अवैध कारोबारियों पर चला सरकार का डंडा
वारदात से पूरे इलाके में सनसनी
इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग हैरान हैं कि जिस पत्नी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई, उसी पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप निकला।

