लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में सतर्कता बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों को राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला है. चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है. विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास इलाके में भी निगरानी बढ़ाई गई है
इसके अलावा गाजियाबाद में ATS द्वारा आपराधिक गैंग पर कार्रवाई की गई है. इनपुट को लेकर यूपी के DGP ने हाई लेवल समीक्षा की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार राजधानी में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. एहतियात के तौर पर सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.
इसे भी पढ़ें : UP Weather Update : फिर सक्रिय हुआ मानसून, रविवार को भारी बारिश का अलर्ट
बता दें कि बीते 31 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमला हुआ था. जिसमें छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को गोली मारी गई. आतंकियों ने मजदूरों पर गोलीबारी कर उन्हें निशाना बनाया. इस हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था. बाद में उसने भी दम तोड़ दिया. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.
आतंकियों ने केलम (Qaimoh/Kellam) इलाके में दो गैर-कश्मीरी (प्रवासी) मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. इस हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अनंतनाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था.


