लखनऊ. भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम (UP BJP New Team) की घोषणा कर दी है. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने 46 पदाधिकारियों के नामों की सूची गुरुवार को जारी की. जिसमें 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 19 संगठन मंत्रियों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा 6 क्षेत्रिय अध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, कार्यालय सह मंत्री, मुख्य प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया संयोजक और प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक शामिल हैं. वहीं इस लिस्ट में एक पत्रकार भी शामिल है. जो अब पत्रकारिता से सक्रिया राजनीति में उतर चुके हैं. यूपी बीजेपी ने यतेंद्र शर्मा (Yatendra Sharma) को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दे दी है.
करीब दो दशक से पत्रकारिता से जुड़े रहने के बाद यतेंद्र शर्मा का राजनीति में यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है. यतेंद्र कई मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की ओर से घोषित नई प्रदेश कार्यसमिति में उन्हें प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यूपी की राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना है. ये भी चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें गाजियाबाद की शहर सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. वे गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा के प्रत्याशी भी हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : BREAKING : उत्तर प्रदेश भाजपा की नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज बने उपाध्यक्ष, देखिए सूची
बता दें कि कल यानी गुरुवार को ही उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है. इस टीम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह का भी नाम शामिल है. उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं बीजेपी ने विपक्षी खेमे में सेंधमारी करते हुए समाजवादी पार्टी से विधायक बनीं पूजा पाल को अपनी टीम में शामिल कर उन्हें उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया है.

