UP Budget Session 2026. उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो हो चुका है. विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हो चुकी है. मंगलवार को सदन में शोक प्रस्ताव रखा गया. जिसके बाद आज 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट (UP Budget 2026-27) विधानसभा में पेश करेंगे. यूपी चुनाव (UP Assembly Elections 2027) से पहले ये बजट योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखरी और दसवां बजट होगा.

बजट (UP Budget 2026-27) का आकार करीब 9 लाख करोड़ होने की संभावना है. इस बजट में मेधावी बेटियों को स्कूटी देने का वादा पूरा हो सकता है. शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की उम्मीद भी इस बजट से लगाई जा रही है. विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण पर भी फोकस हो सकता है. यूपी के बजट में बड़ी घोषणा होने की संभावना है. जिसमें हर वर्ग के लिए सरकार कुछ न कुछ दे सकती है.

इसे भी पढ़ें : ‘हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो…’, बाराबंकी में गरजे सीएम योगी, कहा- कोई कानून तोड़ेगा तो जहन्नुम का रास्ता मिलेगा

बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र (UP Budget Session 2026) 20 फरवरी तक प्रस्तावित है. विशेष सत्र में कई अध्यादेश पेश किए जाने की भी संभावना है. वहीं सत्र को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. साथ ही सत्र की अवधि के दौरान राजधानी में यातायात से संबंधित कुछ बदलाव किए गए हैं.